पीलीभीत : सफाई कर्मचारी को पहले पीटा, जान बचाकर भागा तो झोंक दिया फायर, पत्नी से भी की छेड़छाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पुरानी रंजिश में सफाई कर्मचारी की पिटाई की गई। तमंचे से फायर कर जान लेने की कोशिश की। उसके बाद जब कर्पमचारी की पत्नी मामले की कोतवाली में शिकायत कर वापस आ रही थी तो रास्ता रोक छेड़छाड़ की गई। शिक्षामित्र और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए महिला …

पीलीभीत, अमृत विचार। पुरानी रंजिश में सफाई कर्मचारी की पिटाई की गई। तमंचे से फायर कर जान लेने की कोशिश की। उसके बाद जब कर्पमचारी की पत्नी मामले की कोतवाली में शिकायत कर वापस आ रही थी तो रास्ता रोक छेड़छाड़ की गई। शिक्षामित्र और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी से शिकायत की है। इसमें बीसलपुर कोतवाली पुलिस पर कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

बीसलपुर क्षेत्र की एक महिला ने एसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति सफाईकर्मी हैं। 30 सितंबर की दोपहर डेढ़ बजे उनके पति को ब्लॉक के अधिकारियों ने अंत्योदय कार्ड सर्वे को बुलाया था। इस बीच शिक्षामित्र और उसके साथियों ने एकत्र होकर पति पर हमला बोल दिया। घटना ब्लॉक परिसर में हुई। पति जब जान बचाने के लिए सड़क की तरफ भागे तो पीछे से आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। एक आरोपी ने चाकू लहराते हुए मारने की धमकी दी। इसकी कोतवाली में तहरीर देकर शाम चार बजे पीड़िता घर जा रही थी।

आरोप है कि उसे भी आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की गई और बचाने का प्रयास करने पर पति की पिटाई लगा दी। राहगीरों के जमा होने पर भाग गए। शिकायत करने पर बच्चों को जिंदा जलाने की धमकी दे डाली। आरोपी पहले भी उसे परेशान कर चुके हैं। कई बार शिकायत के बाद भी बीसलपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता