रामपुर : स्वाथ्य विभाग लापरवाह, जिले में बुखार से मचा है त्राहिमाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिले में बुखार से त्राहिमाम मचा है और स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है। जिला अस्पताल में रोजाना आठ सौ-नौ सौ मरीज पहुंच रहे हैं इनमें आधे से अधिक बुखार से पीड़ित हैं। बुखार ग्रामीण क्षेत्रों में काफी फैल गया है। स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों से बचाव के लिए स्कूलों में केवल …

रामपुर, अमृत विचार। जिले में बुखार से त्राहिमाम मचा है और स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है। जिला अस्पताल में रोजाना आठ सौ-नौ सौ मरीज पहुंच रहे हैं इनमें आधे से अधिक बुखार से पीड़ित हैं। बुखार ग्रामीण क्षेत्रों में काफी फैल गया है। स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों से बचाव के लिए स्कूलों में केवल गोष्ठियां आयोजित करा रहा है। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में तकरीबन हर घर में बुखार से मरीज कराह रहे हैं।

मरीजों की जांच और दवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी हालत खराब है। लोग जिला अस्पताल का रुख कर रहे हैं लेकिन, जिला अस्पताल में डाक्टरों का टोटा होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में कोई ह्रदय रोग विशेषज्ञ नहीं है जिसके कारण मरीजों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बुखार के मरीजों से तमाम वार्ड फुल हैं। सितंबर माह से अब तक 15 हजार 965 बुखार के मरीज भर्ती हो चुके हैं।

जिला अस्पताल में मरीजों की यह है स्थिति
1 जनवरी से 25 सितंबर तक आए मरीज- 1 लाख 31 हजार 997
सितंबर माह से 9 अक्तूबर तक भर्ती हुए मरीज- 15 हजार 965
एक्सरे- 882
अल्ट्रासाउंड- 1711
पैथालॉजी टेस्ट- 3 लाख 38 हजार 292

जिला अस्पताल में डाक्टरों की बहुत कमी है। कई बार शासन को लिखा जा चुका है लेकिन, अभी तक डाक्टर नहीं भेजे गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के मरीज भी सीधे जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। वह सीएचसी, पीएचसी पर जाना नहीं चाहते। जिसके कारण अस्पताल में मरीजों की भीड़ काफी बढ़ गई है।-डा. एचके मित्रा, मुख्य चिकित्साधीक्षक जिला अस्पताल

संबंधित समाचार