रायबरेली: रोडवेज बस से टकराई सफारी, भाजपा नेता समेत तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शुक्रवार देर रात नुरूद्दीनपुर टोल प्लाजा के समीप झांसी रोडवेज बस और सफारी कार में जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में भाजपा नेता उनका गनर और कार चला रहे भाजपा नेता के सहयोगी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को करहिया चौकी पुलिस ने एम्बुलेंस से सीएचसी सलोन में भर्ती कराया। जब कि …

रायबरेली। शुक्रवार देर रात नुरूद्दीनपुर टोल प्लाजा के समीप झांसी रोडवेज बस और सफारी कार में जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में भाजपा नेता उनका गनर और कार चला रहे भाजपा नेता के सहयोगी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को करहिया चौकी पुलिस ने एम्बुलेंस से सीएचसी सलोन में भर्ती कराया। जब कि भाजपा नेता की हालत गम्भीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं चालक व गनर को सीएचसी में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। करहिया चौकी पुलिस के मुताबिक बस ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया था। बस पर बैठी सवारियां सुरक्षित हैं। जिन्हें दूसरी गाड़ी से उनके गन्तव्य स्थान के लिए भेज दिया गया। क्षेत्र के करहिया चौकी अंतर्गत टोल प्लाजा पर शुक्रवार देर रात सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ निवासी भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा व उनके सहयोगी विनय मिश्रा अपने प्राइवेट गनर राम बहादुर के साथ अपनी सफारी गाड़ी से लखनऊ जा रहे थे।

इस दौरान झांसी डिपो की बस कानपुर से सवारियों को लेकर प्रतापगढ़ जा रही थी। नुरूद्दीनपुर टोल प्लाजा के समीप सफारी कार और रोडवेज बस की अपने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि भाजपा नेता की गाड़ी के परखचे उड़ने के साथ अंदर बैठे सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।सूचना पर पहहुंची करहिया चौकी पुलिस ने घायलों को सफारी कार से बाहर निकाला।

सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टर आशीष नायक ने बताया कि अभिषेक मिश्रा की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है।कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि करहिया चौकी इंचार्ज के मुताबिक बस ड्राइवर दुर्घटना के बाद फरार हो गया था।बस पर सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके घर भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार