पीलीभीत: बिलसंडा में पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलसंडा, अमृत विचार। धान की कटाई तेज हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र में पराली जलाने के मामले भी सामने आने लगे हैं। एक किसान ने अपने खेत में धान काटने के बाद पराली जला दी। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचा। उसने किसान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। विरोध में आस-पास …

बिलसंडा, अमृत विचार। धान की कटाई तेज हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र में पराली जलाने के मामले भी सामने आने लगे हैं। एक किसान ने अपने खेत में धान काटने के बाद पराली जला दी। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचा। उसने किसान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। विरोध में आस-पास के तमाम किसान मौके पर एकत्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा काटा।

हफ्ते भर से क्षेत्र में धान की कटाई का काम चल रहा है। कुछ किसान धान की पराली को हैरो से जुताई कर नष्ट कर देते हैं, लेकिन किसान ऐसे भी हैं जो प्रतिबंध के बावजूद पराली को जला देते हैं। गांव चिंतापुर में किसान लाल सिंह ने खेत में धान की फसल कटवाने के बाद पराली जला दी। पराली जलने की सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल आशीष कुमार निषाद राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसान से पराली जलाने पर ऐतराज जताते हुए खेत की आग तत्काल बुझाने को कहा।

किसान ने पराली बुझाने से साफ इनकार कर दिया । तब हल्का लेखपाल ने थाने में किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। उससे वहां मौजूद किसान गुस्सा हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उधर, हल्का लेखपाल आशीष कुमार ने थाने पहुंचकर पराली जलाने वाले किसान लाल सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

संबंधित समाचार