नैनीताल: त्योहारी सीजन में सक्रिय हुए मिलावटखोर, जिलाधिकारी ने कार्रवाई के दिए निर्देश
हल्द्वानी, अमृत विचार। त्योहारी सीजन और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों का सीजन चल रहा है। इसलिए सभी लोग सामाजिक दूरी, मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करें और अनावश्यक बाहर ना निकलें। कोरोना अभी गया है …
हल्द्वानी, अमृत विचार। त्योहारी सीजन और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों का सीजन चल रहा है। इसलिए सभी लोग सामाजिक दूरी, मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करें और अनावश्यक बाहर ना निकलें। कोरोना अभी गया है नही है, बचाव ही सुरक्षा है, इसलिए हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने त्योहारों के सीजन को देखते हुये खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि मिलावट खोरी के विरूद्व अभियान चलाकर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर नियमित छापे की कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही उपजिलाधिकारियों से कहा कि जनपद में जिन लोगों ने कोविड की प्रथम डोज अभी तक नही लगाई है उन्हें चिन्हित कर कोविड वैक्सीनेशन लगाना सुनिश्चित करें तथा जिन लोगों ने कोविड प्रथम डोज लगा ली है तथा दूसरी डोज नियत समय पर नही लगाई है उन्हें सम्पर्क कर दूसरी डोज लगाने हेतु सुनिश्चित करें ताकि जनपद के सभी लोग कोराना वैक्सीनेटेड हो सकेे।
