अयोध्या: नो फ्लाइंग जोन के ऊपर दिखा हेलीकॉप्टर, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शनिवार को रामजन्मभूमि परिसर के नो फ्लाइंग जोन के ऊपर हेलीकॉप्टर दिखने के बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मी चौकन्ने हो गए। फिलहाल सूचना मिली है कि वह हेलीकॉप्टर थल सेना का था। शनिवार को हेलीकॉप्टर दिखने की सूचना जैसे ही उच्चाधिकारियों को मिली तो उनके कान खड़े हो गए। फिलहाल …

अयोध्या। शनिवार को रामजन्मभूमि परिसर के नो फ्लाइंग जोन के ऊपर हेलीकॉप्टर दिखने के बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मी चौकन्ने हो गए। फिलहाल सूचना मिली है कि वह हेलीकॉप्टर थल सेना का था। शनिवार को हेलीकॉप्टर दिखने की सूचना जैसे ही उच्चाधिकारियों को मिली तो उनके कान खड़े हो गए।

फिलहाल देर शाम एसपी सुरक्षा पंकज पाण्डेय ने बताया कि थल सेना के नार्दन कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी को अयोध्या दर्शन करने के लिए आना था। इसलिए सेना का हेलीकॉप्टर ऊपर निरीक्षण कर रहा था, लेकिन दोपहर में मंदिर के कपाट बंद होने का समय होने के कारण उन्हें वापस जाना पड़ा।

संबंधित समाचार