उन्नाव: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने उठाया ये खौफनाक कदम…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले के कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के बिंदा नगर के रहने वाले गोपाल चौरसिया की बारह वर्षीय बेटी शुभी उर्फ दिशा चौरसिया कक्षा नौ में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम करीब सात बजे मोबाइल देख रही थी। तभी उसकी मां ने उसे डांट दिया और वह घर का काम करने चली गई। इस बीच वह ऊपरी …

उन्नाव। जिले के कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के बिंदा नगर के रहने वाले गोपाल चौरसिया की बारह वर्षीय बेटी शुभी उर्फ दिशा चौरसिया कक्षा नौ में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम करीब सात बजे मोबाइल देख रही थी। तभी उसकी मां ने उसे डांट दिया और वह घर का काम करने चली गई। इस बीच वह ऊपरी मंजिल में बने कमरे में पहुंची। जहां उसने फांसी लगा ली।

कुछ देर बाद मां ने उसे आवाज दी लेकिन कोई आहट न मिलने पर मां कमरे में गई। जहां बेटी का शव फांसी पर लटकता देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुन घर में मौजूद परिजनों को जानकारी हुई। आनन फानन उसे नीचे उतारा और इलाज के लिये एक निजी अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आस पास के लोगों ने फांसी की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी। मृतका शुभी एक बड़ी बहन आर्ची और छोटा भाई ओम हैं। बहन की मौत होने पर उनका भी रो रो कर बुरा हाल हो गया।

संबंधित समाचार