रुद्रपुर: बस के टायरों में अधिक हवा भरी तो गिरेगी गाज
रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर रोडवेज के अधिकारियों ने कर्मचारियों को बसों में जरूरत से ज्यादा हवा न भरने के सख्त निर्देश दिए हैं। बसों में सीमित हवा (110 पौंड) भरने के निर्देश यात्रियों की और टायरों सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिए गए हैं। रुद्रपुर रोडवेज के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि बसों …
रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर रोडवेज के अधिकारियों ने कर्मचारियों को बसों में जरूरत से ज्यादा हवा न भरने के सख्त निर्देश दिए हैं। बसों में सीमित हवा (110 पौंड) भरने के निर्देश यात्रियों की और टायरों सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिए गए हैं।
रुद्रपुर रोडवेज के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि बसों के आगे नये और पीछे पुराने टायर लगाए जाते हैं ताकि बस के यात्री भी सुरक्षित रहें। एआरएम राकेश के मुताबिक इस पूरी प्रक्रिया में 60 हजार किलोमीटर चलने के बाद आगे के टायरों को काठगोदाम भेजा जाता है, जहां उनपर रबड़ की परत चढ़ाकर पीछे के टायर को चलायमान बनाने की आवश्यकता पड़ती है।
उन्होंने बताया कि अधिक हवा भरने से बसों के टायर दुबारा उपयोग में नहीं लिए जाते जिससे निगम को नुकसान होने के साथ यात्रियों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार हवा भरने से टायरों को बसों के आगे 60 हजार और पीछे वाले पहिये को 40 हजार किलोमीटर तक उपयोग में लाया जा सकता है।
