हल्द्वानी: हेलीपेड में सुरक्षा के नाम पर एक गार्ड तक नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करना एक सराहनीय पहल है, लेकिन गौलापार के जिस हेलीपैड से यह सेवा शुरू की गई है वहां पर व्यवस्थाएं बहुत खराब हैं। इस हेलीपैड में न तो सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और न यहां की साफ-सफाई पर कोई ध्यान दिया गया है। पूरा हेलीपैड लावारिश हाल में पड़ा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करना एक सराहनीय पहल है, लेकिन गौलापार के जिस हेलीपैड से यह सेवा शुरू की गई है वहां पर व्यवस्थाएं बहुत खराब हैं। इस हेलीपैड में न तो सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और न यहां की साफ-सफाई पर कोई ध्यान दिया गया है। पूरा हेलीपैड लावारिश हाल में पड़ा रहता है। यहां नशेड़ी और अराजकतत्वों का आना-जाना लगा रहता है जो कभी भी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के बगल में स्थित हेलीपैड से रविवार को छोड़ दिया जाए तो हर रोड यहां से हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर आएगा और उड़ान भरेगा। ऐसे में इस कॉप्लेक्स की सुरक्षा महत्वपूर्ण हो जाती है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर यहां एक केयर टेकर तक नहीं है।

रात छह फीट के दरवाजे और पूरे कॉप्लेक्स के देखरेख सिर्फ एक ताला करता है। केयर टेकर के नाम पर एक पड़ोसी है, जिसे तालाबंद कर चाबी सौंप दी जाती है। कॉप्लेक्स के भीतर बड़ी-बड़ी झाड़ियां है, जो सूखी है और अग्निकांड की वजह बन सकती हैं। पहले दिन शुरू हुई हेली सेवा से पहले कॉप्लेक्स को साफ तक नहीं किया गया। दीवार और छतों पर मकड़ी और उनके जालों का कब्जा है। एक एसी लीकेज है और दूसरे का विद्युत कनेक्शन तक नहीं हुआ है।

हेलीपैड में केयर टेकर, स्वच्छक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही तमाम खामियों को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
मनीष सिंह, उपजिलाधिकारी

30 अक्टूबर तक फुल हैं सीटें
हेली सेवा का शानदार आगाज हुआ है। हालांकि छह सीटर हेलीकॉप्टर में पहले दिन केवल चार यात्री थे, लेकिन आगे आने वाली तारीखों में हेली सेवा फुल है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां मैनेजर नीरज कुमार और इंजीनियर अमरपाल सिंह के साथ एक ट्रेनी हैं। टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को पवन हंस की आधिकारिक वेबसाइड पर जाना होगा।

हाथ जोड़ कर एसडीएम ने किया स्वागत
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में रहने वाले विवेक कुमार और यहीं की गीता आर्या गौलापार हेलीपैड पर उतरे। जो यहां कुसुमखेड़ा में जमीन देखने आए थे। एसडीएम मनीष सिंह दोनों यात्रियों का हाथ जोड़ कर स्वागत किया, जबकि मैनेजर नीरज कुमार और इंजीनियर अमरपाल सिंह ने पूछा कि यात्रा में किसी तरह की असुविधा तो नहीं हुई।

 

संबंधित समाचार