UP Elections: PM के गढ़ से प्रियंका ने भरी हुंकार, कहा- BJP की सरकार न्याय देने में असफल
लखनऊ। यूपी कांग्रेस ने आज से विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) के लिए औपचारिक रूप से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रियंका गांधी ने पहले वाराणसी (Varanasi) के काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) और दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक रैली को संबोधित किया। इस रैली का नाम पहले …
लखनऊ। यूपी कांग्रेस ने आज से विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) के लिए औपचारिक रूप से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रियंका गांधी ने पहले वाराणसी (Varanasi) के काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) और दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इसके बाद एक रैली को संबोधित किया। इस रैली का नाम पहले ‘प्रतिज्ञा रैली’ रखा गया था, अब इसे बदलकर ‘किसान न्याय रैली’ नाम दिया गया।
हमारे प्रधानमंत्री दुनिया के कोने-कोने तक घूम सकते हैं लेकिन अपने किसानों से बात करने के लिए अपने घर से मात्र 10 किलोमीटर दूर दिल्ली के बॉर्डर तक नहीं जा सकते? :वाराणसी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा pic.twitter.com/IkpuING3Fm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2021
रैली में अपने संबोधन की शुरुआत प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मां दुर्गा के एक श्लोक से की। इसके बाद योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में जनता न्याय की उम्मीद नहीं है।

प्रियंका गांधी ने कहा, यहां जो लोग न्याय मांगते हैं, उन्हें दबाया जाता है। चाहे हाथरस का मामला हो, चाहे उन्नाव का या अब लखीमपुर खीरी का। बीजेपी (BJP) की सरकार न्याय देने में असफल है।
LIVE: 'Kisan Nyay Rally' in Varanasi, Uttar Pradesh.#KisanKoNyayDo https://t.co/skUTyEkDvd
— Congress (@INCIndia) October 10, 2021
वाराणसी में किसान न्याय रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों को निर्ममता से कुचल दिया और सब परिवार ये कहते हैं कि हमें मुआवजा नहीं न्याय चाहिए। लेकिन हमें न्याय दिलाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है। यहां के मुख्यमंत्री मंच पर बैठे हुए उस मंत्री का बचाव कर रहे हैं।
