बरेली: जिले में जल्द शुरू होगा डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले मे वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए डोर-टू-डोर कोविड टीकाकरण की शुरुआत पर चर्चा की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसके लिए एक मोबाइल वैन एक्सप्रेस के माध्यम से शहर से लेकर गांव तक में टीकाकरण से वंचित लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। प्राथमिकता के तौर पर …

बरेली, अमृत विचार। जिले मे वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए डोर-टू-डोर कोविड टीकाकरण की शुरुआत पर चर्चा की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसके लिए एक मोबाइल वैन एक्सप्रेस के माध्यम से शहर से लेकर गांव तक में टीकाकरण से वंचित लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। प्राथमिकता के तौर पर बीमार और बुजुर्गों को सबसे पहले टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा दूसरी डोज लगाने वालों को भी टीका लगाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक जिले में दो लाख से अधिक लोगों का दूसरी डोज का समय पूरा हो चुका है, लेकिन ये लोग बूथों पर नहीं पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बूथों पर लोगों की संख्या भी कम होती जा रही है। इस वजह से इस पर कवायदें की जा रही है,जिससे घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाया जा सके।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलवीर सिंह ने बताया कि घर-घर टीकाकरण के लिए लोगों को चिह्नित करने में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एएनएम की मदद ली जाएगी। इस दौरान मोबाइल वैन में वैरीफायर, वैक्सीनेटर और स्टाफ नर्स मौजूद रहेंगी। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टीका लगाया जाएगा। साथ ही जिन लोगों का दूसरी डोज का समय पूरा हो चुका है और वह लोग टीकाकरण नहीं लगवा रहे हैं, उन्हें भी टीका लगाया जाएगा।

संबंधित समाचार