बांदा: पत्नी ने पति के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया लहूलुहान, जानें वजह
बांदा। घरेलू विवाद के चलते पत्नी अपने बेटे संग मिलकर पति के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर पति को लहूलुहान कर दिया। पति द्वारा दूध वाले से 300 रुपये लेकर खर्च कर देने पर हुआ विवाद। जिस कारण पत्नी ने पति के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला करके पति को लहुलुहान कर दिया। पीड़ित …
बांदा। घरेलू विवाद के चलते पत्नी अपने बेटे संग मिलकर पति के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर पति को लहूलुहान कर दिया। पति द्वारा दूध वाले से 300 रुपये लेकर खर्च कर देने पर हुआ विवाद। जिस कारण पत्नी ने पति के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला करके पति को लहुलुहान कर दिया। पीड़ित पति की हालत बिगड़ने के कारण परिजन लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
पूरा मामला पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव का है जहां पर केदार नाम का युवक किसानी करता है और किसानी के साथ में गाय भैंसों को पालकर दूध बेचने का काम भी करता है, युवक केदार ने अपने दूध लेने वाले से 300 रुपये लेकर खर्च कर दिया जिस कारण केदार और पत्नी के बीच काफी विवाद हो गया, पत्नी अपने बेटे संग मिलकर पति केदार के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
हमले में पति लहूलुहान हो गया और उसकी हालत गंभीर हो गयी, परिजन आनन फानन में केदार को जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर उसका उपचार चल रहा है। डा. अभिषेक प्रणायामी ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत केदार नाम के युवक की धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया जिसकी हालत गंभीर परंतु उपचार के बाद से हालत में सुधार है।
