बरेली: जिला फुटबॉल लीग की चैंपियन बनी जेसी स्पोर्टिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप जेसी स्पोर्टिंग ने जीत ली। 11वें दिन रविवार को हुए फाइनल मैच में झुमका सिटी एफसी को 2-0 से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच दीपक बोरा रहे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अरुण अधिकारी को दिया गया। मैच के मुख्य अतिथि डीआरएम आशुतोष पंत ने टीम …

बरेली, अमृत विचार। जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप जेसी स्पोर्टिंग ने जीत ली। 11वें दिन रविवार को हुए फाइनल मैच में झुमका सिटी एफसी को 2-0 से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच दीपक बोरा रहे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अरुण अधिकारी को दिया गया। मैच के मुख्य अतिथि डीआरएम आशुतोष पंत ने टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन बरेली की ओर से एनएमसी ग्राउंड पर आयोजित लीग मैच में रविवार को फाइनल मैच झुमका सिटी एफसी व जेसी स्पोर्टिंग के मध्य खेला गया। जेसी की ओर से पहला गोल 33वें मिनट दीपक बोरा ने, दूसरा गोल अरुण अधिकारी ने 43वें मिनट में करके टीम को जीत दिला दी।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद एसआरएमएस के एमडी आदित्य मूर्ति ने कहा कि डीएफए (डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन) द्वारा नामित किसी भी खिलाड़ी को चिकित्सीय सहायता के लिए नि:शुल्क सहायता की जाएगी। डीएफए के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल ने सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों व समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन ने बताया कि इस लीग प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया था।

मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, आकाश बिल्डटेक के एमडी श्याम सिंह और पुष्पा विश्वकर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच के रेफरी मुकेश कुमार, प्रेमनाथ राजपूत, चंद्र कुमार यादव, सतीश चंद्र,सुरेन्द्र सिंह व भूदेव मौर्य को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिला महासचिव ओलंपिक संघ डॉ़ सीरिया एसएम, अध्य्क्ष डीओए आशीष गुप्ता, केन्द्रीय अध्य्क्ष नरमू बसन्त चतुर्वेदी, राजकुमार, गीता शर्मा, नदीम समशी, वीपी ध्यानी सचिव बार एसोसिएशन, मोहन ढींगरा, सुनील यादव, रंजीत सिंह, केएम विश्वकर्मा, भुवनेश चन्द्र, सोमनाथ बनर्जी, भद्र गुप्ता, साबिर हुसैन, कैलाश घिल्डियाल आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार ने किया।

संबंधित समाचार