बरेली: जैतिपुर और टिसुआ में किया जाएगा डायवर्जन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। मरम्मत कार्य के लिए हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते जैतीपुर और टिसुआ से डायवर्जन किया जाएगा। शाहजहांपुर जाने वाले लोग टिसुआ से शिव पुरी होते हुए पहले जैतीपुर के रास्ते जाएंगे। वहीं जैतीपुर से लोग शिवपुरी और फिर बुखरा मोड़ होकर जाएंगे। वहीं हाईवे पर रविवार को 84 घंटे …

फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। मरम्मत कार्य के लिए हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते जैतीपुर और टिसुआ से डायवर्जन किया जाएगा। शाहजहांपुर जाने वाले लोग टिसुआ से शिव पुरी होते हुए पहले जैतीपुर के रास्ते जाएंगे। वहीं जैतीपुर से लोग शिवपुरी और फिर बुखरा मोड़ होकर जाएंगे। वहीं हाईवे पर रविवार को 84 घंटे बीत जाने के बाद भी जाम लगा हुआ है। 10 किलोमीटर के सफर में लोगों को 4 से 5 घंटे का समय लग रहा है।

हुलासनगरा क्रासिंग पर लगातार चार दिन से लग रहे जाम को देखते हुए बरेली एसएसपी रोहित सिंह साजवाण ने मामले का संज्ञान लेते हुए फरीदपुर सीओ सहित कई थाना प्रभारियों को जाम खुलवाने के लिए अलर्ट मोड पर लगा दिया। एसएसपी के निर्देश पर कई जगह पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन किया गया। हुलासनगरा क्रासिंग को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बन्द रखा जाएगा। जिसके संबंध में मीरानपुर कटरा थाना, फतेहगंज पूर्वी के बिलपुर स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ बरेली को सूचना दी गई है।

गुरुवार देर रात से लगे जाम से रविवार रात तक राहत नहीं मिल पाई। मीरानपुर कटरा पुलिस का कहना है कि जलालाबाद से बदायूं की तरफ जाने वाले रास्ते को जोड़ने वाले कोला पुल के नीचे लगे हुए स्प्रिंग में कुछ फाल्ट आने की वजह से पुल में दरार पड़ गयी है। जिसकी मरम्मत कार्य के लिए यातायात बन्द कर दिया गया है।

जिसकी वजह से कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, सीतापुर की तरफ से बदायूं होते हुए आगरा , मथुरा , कासगंज, राजस्थान, दिल्ली की तरफ जो वाहन निकल जाते थे, वह अब इसी मार्ग से निकल रहे हैं। जिसके कारण हाईवे पर वाहनों का आवागमन बढ़ने के चलते जाम लगा है। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने बहगुल नदी से पहले वाहनों को जैतीपुर लिंक रोड से डायवर्ट किया, तब जाकर वाहन रेंगने शुरू हुए। हालांकि रात तक वाहन हाईवे पर रेंगते हुए नजर आ रहे थे।

शाहजहांपुर के अधिकारियों से की जाएगी बात
एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि शाहजहांपुर जिले के कटरा थाने की पुलिस अपनी तरफ का जाम खुलवाने के लिए बरेली से शाहजहांपुर की तरफ जा रहे ट्रैफिक को घंटों रोक कर अपने तरफ का जाम क्लियर करा देती है। जिस कारण फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में लगातार जाम लगा रहता है। इस बात को लेकर शाहजहांपुर के अधिकारियों से बात की जाएगी।

संबंधित समाचार