हल्द्वानी: प्रेम टॉकीज के पास पार्किंग में जुआ खेलते 12 लोग गिरफ्तार, 20 हजार बरामद
हल्द्वानी, अमृत विचार। आधी रात प्रेम टॉकीज के पास पार्किंग में जुए का फड़ सजाकर बैठे लोगों को हार-जीत का दांव लगाना भारी पड़ गया। गश्त पर निकली पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई में 12 जुआरी सलाखों के पीछे पहुंचाए गए और फड़ से पुलिस ने 20 हजार रुपए से ज्यादा बरामद किए। बताया गया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आधी रात प्रेम टॉकीज के पास पार्किंग में जुए का फड़ सजाकर बैठे लोगों को हार-जीत का दांव लगाना भारी पड़ गया। गश्त पर निकली पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई में 12 जुआरी सलाखों के पीछे पहुंचाए गए और फड़ से पुलिस ने 20 हजार रुपए से ज्यादा बरामद किए।

बताया गया कि रविवार रात कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। तभी उन्हें मुखबिर से जुए की खबर मिली। जानकारी मिलते ही टीम प्रेम टॉकीज के पास स्थित पार्किंग में जा पहुंची। पुलिस को देखते ही जुआरी फड़ छोड़ भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिस से ज्यादा दूर भाग नहीं सके और धरे गए।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि 12 जुआरियों के साथ फड़ से कुल 12560 रुपए बरामद हुए हैं। जुआरियों में हरीश खड़ायत निवासी अंबेडकर पार्क डीडीहाट पिथौरागढ़, महेश रावल निवासी चौड़मंडे बेरीनाग पिथौरागढ़, दीपक कुमार बेरीनाग पिथौरागढ़, राजे सिंह निवासी प्रेम नगर थल, मनोज मेहरा निवासी जवाहर चौक बेरीनाग, जीवन लाल निवासी जड़ापानी, होशियार सिंह निवासी बोराआगर बेरीनाग, नवीन कुमार निवासी उडियारीबैंड चौकुड़ी, भूपेंद्र सिंह निवासी मौनी थल, नवल आर्या निवासी वया बेरीनाग, सुरेंद्र सिंह गर्ब्याल निवासी कल्याणपुर सितारगंज है। सभी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
