हल्द्वानी: रामपुर रोड की नहर में तैरता मिला अल्मोड़ा के बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड में उस वक्त सनसनी फैल गई जब राहगीरों ने नहर में एक बुजुर्ग का शव तैरता देखा। सूचना पर पहुंची ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान अल्मोड़ा के भगा देवली, मोतियापाथर निवासी कुंवर सिंह पुत्र दीवान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड में उस वक्त सनसनी फैल गई जब राहगीरों ने नहर में एक बुजुर्ग का शव तैरता देखा। सूचना पर पहुंची ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान अल्मोड़ा के भगा देवली, मोतियापाथर निवासी कुंवर सिंह पुत्र दीवान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे के आसपास रामपुर रोड से गुजर रहे राहगीरों की नजर नहर में उतराते शव पर पड़ी। मामले का पता चलते ही सड़क पर भीड़ जुट गई। सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस जानकारी के अनुसार, मृतक कुंवर सिंह रविवार को मोतियापाथर से हल्द्वानी पहुंचे थे। लेकिन वह शाम तक घर नहीं पहुंचे। वह आंखों में मोतियाबिंद का इलाज करने आए थे। उनका बड़ा बेटा प्रदीप सिंह हल्द्वानी के छड़ायल और छोटा बेटा हरेंद्र सिंह रुद्रपुर में रहता है। परिजन ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे तक कुंवर सिंह के फोन में घंटी जा रही थी। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
