अयोध्या: बन्द पड़े घर से चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का सामान किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के गोसाईगंज कस्बे से सटे एक गांव में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों की कीमत के सामान को पार कर दिया। गृहस्वामी ने इसकी शिकायत इलाकाई पुलिस से किया। पीड़ित गृहस्वामी जितेन्द्र कुमार मौर्य के मुताबिक बीते 25 अगस्त को वह अपना घर …

अयोध्या। जिले के गोसाईगंज कस्बे से सटे एक गांव में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों की कीमत के सामान को पार कर दिया। गृहस्वामी ने इसकी शिकायत इलाकाई पुलिस से किया। पीड़ित गृहस्वामी जितेन्द्र कुमार मौर्य के मुताबिक बीते 25 अगस्त को वह अपना घर बंद करके अपनी पत्नी के साथ विहार स्टेट के बेगूसराय अपनी ड्यूटी के लिए चला गया।

11 अक्टूबर को वह जब वापस लौटा और घर का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि अंदर का ताला टूटा हुआ था और सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। घर के अंदर रखा इनवर्टर, बैटरी, टीवी, सोने का हार, कंगन, झुमकी, अंगूठी, पाजेब व 6जोड़ी पायल सहित तमाम सामान गायब था।हल्का एसआई संजयकुमार के मुताबिक़ मामल की तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज