हल्द्वानी: राज्य आंदोलनकारी 18 अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज में करेंगे प्रदर्शन, यह है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य आंदोलनकारी 18 अक्टूबर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की जयंती पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक दिवसीय प्रदर्शन व बैठक करेंगे। इसमें कुमाऊं की बदहाल स्वास्थ्य  सेवाओं और एसटीएच में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करवाने की मांग को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। सोमवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य आंदोलनकारी 18 अक्टूबर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की जयंती पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक दिवसीय प्रदर्शन व बैठक करेंगे। इसमें कुमाऊं की बदहाल स्वास्थ्य  सेवाओं और एसटीएच में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करवाने की मांग को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

सोमवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोहन पाठक ने बताया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी के जन्मदिन पर 18 अक्टूबर 2019 को कुमाऊं की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कुमाऊं भ्रमण पर निकले थे।

इस दौरान उन्होंने नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ में तकरीबन हर प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ में एक फार्मासिस्ट पूरा अस्पताल चला रहा है। यह कुमाऊं की दुर्दशा है।

पाठक ने कहा कि राज्य के लिए लाठियां खाई और जेल गए। अब राज्य को बनाने के बाद राज्य संवारने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आगामी 18 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी की जयंती पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। यहां से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

इस दौरान हुकुम सिंह कुंवर, राजेंद्र सिंह बिष्ट, जगमोहन चिलवाल, भगवती बिष्ट, नीमा बिष्ट, चंपा चिलवाल, भुवन तिवारी, भुवन जोशी, बृजेश बिष्ट, ललित जोशी आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार