पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को करें जागरूक: अपर जिलाधिकारी
अमेठी। जिले में सोमवार को अपर जिलाधिकारी एसपी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों की ओर से पराली जलाए जाने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि किसानों को पराली जलाने से रोकें और उन्हें पराली न जलाने के लिए जागरूक करें। …
अमेठी। जिले में सोमवार को अपर जिलाधिकारी एसपी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों की ओर से पराली जलाए जाने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि किसानों को पराली जलाने से रोकें और उन्हें पराली न जलाने के लिए जागरूक करें।
साथ ही पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में उन्हें बताए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाए। साथ ही लेखपालों व ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों की ओर से भी लोगों को जागरूक किया जाए। वहीं धान क्रय केंद्रों पर बैनर के माध्यम से और ब्लॉक स्तर पर गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को जागरूक करें।
बैठक में जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे ने बताया कि भारत सरकार की ओर से संचालित फसल अवशेष प्रबंधन योजना अंतर्गत विभिन्न प्रकार के 14 यंत्र को चिन्हित किया गया है। जिसपर व्यक्तिगत कृषकों को 50 फीसदी अनुदान और एफपीओ व पंजीकृत कृषक समितियों को फॉर्म मशीनरी बैंक की स्थापना के लिए 80 फीसदी अनुदान पर यंत्र उपलब्ध कराया जाएगा। जिसे किसानों की ओर से क्रय किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशालाओं पर ‘पराली दो खाद लो’ कार्यक्रम का संचालन जनपद में वृहद् रुप में चलाया जाए। बैठक के दौरान समस्त उप जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
