मुरादाबाद: पल्लेदार से बदमाशों ने नकदी लूटी, विरोध करने पर चाकू से हमला
मुरादाबाद, अमृत विचार। बाइक सवार बदमाशों ने पल्लेदार से दिनदहाड़े नकदी लूट ली। विरोध पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव लालूवाला निवासी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बाइक सवार बदमाशों ने पल्लेदार से दिनदहाड़े नकदी लूट ली। विरोध पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव लालूवाला निवासी नाजिम पल्लेदारी करता है। रात भी उसने करुला पर गाड़ी में सामान लादा था। इसके बाद वह चाय पीने के लिए डबल फाटक पुल के पास आया था। नाजिम के अनुसार उसने चाय पीने के पैसे निकाले तभी बाइक सवार तीन युवक वहां आ गए। युवकों ने उसे पर डंडे से वार किया तो डंडा टूट गया। इसके बाद उसके सिर में पत्थर मार दिया।
फिर दो युवकों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उनके तीसरे साथी ने नाजिम की जेब से 1700 रुपये लूट लिए। विरोध पर बदमाशों ने नाजिम पर छुरी से हमला कर दिया। छुरी के हमले से उसके दोनों हाथ भी जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घायल खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में उपचार दर्ज कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
