बरेली: मंत्री के करीबी शिक्षक और लेखपाल ने थाने में काटा था हंगामा
बरेली, अमृत विचार। डीडीपुरम में रविवार की रात प्रशासन लिखी कार और सपा नेता की कार में टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई जहां पर प्रशासन लिखी कार में बैठे लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि …
बरेली, अमृत विचार। डीडीपुरम में रविवार की रात प्रशासन लिखी कार और सपा नेता की कार में टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई जहां पर प्रशासन लिखी कार में बैठे लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि उनमें से एक शिक्षक और दूसरा लेखपाल था। दोनों एक मंत्री के करीबी हैं। मंत्री ने पुलिस अफसरों को फोन कर दोनों को छोड़ने के लिए कहा। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने शिक्षक और लेखपाल का मोबाइल अपने पास रख लिया। इस पर दोनों लोग और भड़क गए। पुलिस को देख लेने की धमकी दे डाली। देर रात दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दो पक्षों में कार टकराने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया जहां पर उन लोगों में समझौता हो गया।
