छात्रों के लिए अध्ययन का केन्द्र बनेगी रोबोटिक्स लैब, जानें कैसे…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में आज कुलपति प्रो. विनीत कंसल की अध्यक्षता में ‘प्राविधिक शिक्षा का उन्नयन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि व सचिव, प्राविधिक शिक्षा, अलोक कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहेंगे। इस अवसर पर सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में डॉ. …

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में आज कुलपति प्रो. विनीत कंसल की अध्यक्षता में ‘प्राविधिक शिक्षा का उन्नयन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि व सचिव, प्राविधिक शिक्षा, अलोक कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहेंगे। इस अवसर पर सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में डॉ. पीयूष जायसवाल, माइक्रो एंड नैनो करेक्टराइजेशन फैसिलिटी केन्द्र का नामकरण व लोकार्पण तथा ‘रोबोटिक्स लैब का लोकार्पण होगा।

इस लैब के माध्यम से छात्रों को अध्ययन करने में आसानी होगी। इसके अलावा रिसर्च रिकग्निशन अवॉर्ड 2021 पोर्टल, केप्टेक 2021 पोर्टल और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 व एकेडमिक ऑटोनोमी पर एफडीपी पोर्टल का शुभारम्भ होगा। उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा-2019 की टॉपर छात्राओं तथा टॉपर एससी/एसटी विद्यार्थियों को सांकेतिक रूप से लैपटॉप का वितरण भी किया जाएगा।

नेशनल इंस्टीट्यूटशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में स्थान पाने वाले विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध छह संस्थानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही कोविड-19 महामारी में अपने अभिभावकों को खोने वाले 11 विद्यार्थियों को सांकेतिक रूप से एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता और महामारी में मृत तीन शिक्षकों के परिवारों जनों को सांकेतिक रूप से रुपए पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता के चेक दिए जाएंगे।

संबंधित समाचार