शनिवार को बीवी ने बचाया, सोमवार को घर के पास जंगल में लटकती मिली लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पनियाली लामाचौड़ निवासी भीमराम (40) पुत्र आनंद राम यहां पत्नी, दो बेटियों व एक बेटे के साथ रहता था। वह काफी समय से बेरोजगार था और कई लोगों से छोटा-मोटा कर्ज ले रखा था। बताया जाता है कि अपने मोहल्ले में भी वो कई लोगों का कर्ज था और शराब का आदी हो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पनियाली लामाचौड़ निवासी भीमराम (40) पुत्र आनंद राम यहां पत्नी, दो बेटियों व एक बेटे के साथ रहता था। वह काफी समय से बेरोजगार था और कई लोगों से छोटा-मोटा कर्ज ले रखा था। बताया जाता है कि अपने मोहल्ले में भी वो कई लोगों का कर्ज था और शराब का आदी हो चुका था।

शराब की वजह से अकसर घर में विवाद भी होता था। इसी के चलते बीते शनिवार को भीम राम घर पहुंचा और जान देने पर आमादा हो गया। मौके पर मौजूद पत्नी से उसे बचा लिया, लेकिन अगले दिन घर से निकलने के बाद वो लौट कर नहीं आया। रात भर उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं लगा।

अगले दिन लोगों ने भीमरात की लाश घर के पीछे जंगल में एक पेड़ से लटकती देखी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी डॉ.जगदीश चंद्र भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि कर्ज की वजह से ही वह अकसर नशे में पहुंचता था, ताकि कोई कर्ज ही न मांगे और तमाम बार वह घर जाने के लिए जंगल का रास्ता चुनता था। भीम ने रस्सी और कॉटन के कपड़े को जोड़ कर फांसी का फंदा बनाया था।

संबंधित समाचार