हल्द्वानी: टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, आरटीओ दफ्तर में नारेबाजी, यह है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड काल के दौरान बकाया भुगतान न होने से नाराज टैक्सी यूनियन के चालकों ने मंगलवार को आरटीओ ऑफिस में धरना दिया। और सरकार और परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।   इस दौरान टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विक्रम सिंह अधिकारी ने बताया कि विभाग ने कोविड काल के दौरान जिले के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोविड काल के दौरान बकाया भुगतान न होने से नाराज टैक्सी यूनियन के चालकों ने मंगलवार को आरटीओ ऑफिस में धरना दिया। और सरकार और परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

 

इस दौरान टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विक्रम सिंह अधिकारी ने बताया कि विभाग ने कोविड काल के दौरान जिले के 225 टैक्सियों की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन मई के बाद भुगतान हीं किया गया। इस वजह से उन्होंने टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि भुगतान न होने से गाड़ी की किश्त, अन्य खर्चों समेत बच्चों की फीस तक नहीं भर पा रहे हैं। इस कारण मजबूरन आरटीओ ऑफिस के बाहर धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर चालकों की मांग नहीं मानी गई तो बुधवार से परिवार के सदस्यों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।

टैक्सी यूनियन की ओर से जिलाधिकारी समेत परिवहन अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी ज्ञापन भेजा गया है। इस मौके पर प्रीत पाल, दयाल सिंह, जावेद सिद्दीकी, गुड्डू देव, नारायण, मनोज कुमार, विशन सिंह, गोपाल सिंह, रावेंद्र चौहान, कमल, मुकेश बिष्ट आदि रहे।

संबंधित समाचार