‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ में हुई सिंघम का एंट्री, सामने आया टीजर
मुंबई। बियर ग्रिल्स का मोस्ट पॉपुलर सर्वाइवल शो ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो है। बेयर ग्रिल्स के इस शो में इस बार मेहमान के तौर पर सिंघम अजय देवगन शामिल हो चूका हैं। अजय देवगन स्पेशल इस एपिसोड की शूटिंग मालदीव में पूरी हो चुकी …
मुंबई। बियर ग्रिल्स का मोस्ट पॉपुलर सर्वाइवल शो ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो है। बेयर ग्रिल्स के इस शो में इस बार मेहमान के तौर पर सिंघम अजय देवगन शामिल हो चूका हैं।
अजय देवगन स्पेशल इस एपिसोड की शूटिंग मालदीव में पूरी हो चुकी है। इसी के साथ अब यह एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिसकी जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक टीजर वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बियर ग्रिल्स के साथ सर्वाइव करते नज़र आ रहे है।
यह एपिसोड डिस्कवरी चैनल पर 25 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया जाएगा। लेकिन इससे पहले फैंस इस एपिसोड को डिस्कवरी+ एप पर देख पाएंगे। क्योंकि यह एपिसोड टीवी से पहले डिस्कवरी+ एप पर 22 अक्टूबर को टेलीकास्ट कर दिया जाएगा।
