हल्द्वानी: 16 से 25 अक्टूबर तक रानीबाग पुल पर बंद रहेगा यातायात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि केंद्रीय सड़क निधि से स्टेट हाईवे-10 रानीबाग-भीमताल-पदमपुरी-लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग के किमी 01 में पुराने पुल  के समीप 60 मीटर स्पान लेन ए क्लास लोडिंग स्टील गार्डर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस के लिए रानीबाग स्थित पुल पर कार्य सुचारू रूप से कराने के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि केंद्रीय सड़क निधि से स्टेट हाईवे-10 रानीबाग-भीमताल-पदमपुरी-लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग के किमी 01 में पुराने पुल  के समीप 60 मीटर स्पान लेन ए क्लास लोडिंग स्टील गार्डर पुल का निर्माण किया जा रहा है।

इस के लिए रानीबाग स्थित पुल पर कार्य सुचारू रूप से कराने के लिए भारी वाहनों का प्रतिबंधित किया गया है। इसी के साथ ही पुल के बाईं ओर नींव खुदाई की वजह से 10 दिनों के लिए यातायात बंद किया जाना जरूरी है, इसलिए 16 से 25 अक्टूबर तक सुबह 10 से सायं पांच बजे तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में वाहन ज्योलीकोट से होते हुए भीमताल के लिए रवाना होंगे। उन्होंने लोनिवि ईई को यातायात संचालित होते समय मार्ग में पुलिस के अतिरिक्त लोनिवि के अधिकारी एवं कर्मचारी यूनिफार्म में मौजूद रहेंगे और वाहन चालकों का मार्ग निर्देशन भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि मार्ग में दिशा सूचक व रेडियमयुक्त नोटिस बोर्ड पर्याप्त संकेतक रानीबाग, भवाली, खुटानी एवं अन्य जरूरी स्थानों पर स्थापित किए जाएं। मार्ग में कार्य करते समय सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 वैकल्पिक मार्ग पर चलेगा यातायात 

प्रतिबंधित अवधि में वैकल्पिक मार्ग भवाली-ज्योलीकोट-रानीबाग मार्ग का प्रयोग किया जाएगा। इसकी सूचना मार्ग में नोटिस बोर्ड एवं अन्य माध्यमों से दी जाए। उन्होंने लोनिवि ईई को निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिबंधित अवधि के अतिरिक्त मार्ग में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो।

संबंधित समाचार