पीलीभीत: शोहदे ने महिला का हाथ पकड़ा, भीड़ ने लगा दी पिटाई
पीलीभीत, अमृत विचार। एक तरफ पुलिस महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल देने का दावा कर रही है। वहीं, शोहदे आए दिन घटनाओं को अंजाम देकर इन दावों की कलई खोल रहे हैं। एक महिला को सरेशाम एक शोहदे ने रोक लिया। उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर धमकाने लगा। महिला के …
पीलीभीत, अमृत विचार। एक तरफ पुलिस महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल देने का दावा कर रही है। वहीं, शोहदे आए दिन घटनाओं को अंजाम देकर इन दावों की कलई खोल रहे हैं। एक महिला को सरेशाम एक शोहदे ने रोक लिया। उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर धमकाने लगा। महिला के चीखने चिल्लाने पर स्थानीय लोग जमा हुए और शोहदे की पिटाई कर दी। शोहदे के माफी मांगने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
घटना सोमवार को कोतवाली क्षेत्र में छोटी मार्केट से ईमली चौराहा जाने वाले रोड पर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार शहर की रहने वाली एक महिला लोगों के घरों में कामकाज करके परिवार का भरण पोषण करती है। एक शोहदा कई दिन से उसे परेशान करता था। उसका पीछा करने के साथ ही फब्तियां कसता। इससे महिला परेशान हो गई थी।
मगर बदनामी के डर से शिकायत नहीं की। सोमवार को महिला रोज की तरह काम पर जा रही थी। आरोपी ने पहले उस पर फब्तियां कसी। उसके बाद हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो स्थानीय नागरिक जमा हो गए। शोहदे की जमकर फटकार लागई।
इसके बाद महिला ने पब्लिक की मदद से शोहदे की पिटाई कर दी। खुद को फंसता देख शोहदे ने माफी मांगना शुरू कर दिया। उसके बाद लोगों ने दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। महिला परेशान थी। उसे भी शांत कराते हुए घर भेज दिया गया
