अयोध्या: सड़क हादसे में 64 वर्षीय अधिवक्ता की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। हाईकोर्ट में वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता व अंबेडकर नगर जिला मुख्यालय के मूल निवासी बाल गंगाधर त्रिपाठी की आज सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर देवकाली के पास शाम करीब 5 बजे हुआ। एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिसमें मौके पर ही त्रिपाठी की मौत हो गई। …

अयोध्या। हाईकोर्ट में वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता व अंबेडकर नगर जिला मुख्यालय के मूल निवासी बाल गंगाधर त्रिपाठी की आज सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर देवकाली के पास शाम करीब 5 बजे हुआ। एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिसमें मौके पर ही त्रिपाठी की मौत हो गई। लगभग 64 वर्षीय बाल गंगाधर त्रिपाठी ने वकालत की शुरुआत अंबेडकर नगर से की थी।

मौजूदा समय वह हाईकोर्ट में शासकीय अधिवक्ता थे साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी में अवध क्षेत्र के ग्राहक पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे। बताते हैं कि बाल गंगाधर त्रिपाठी अपनी बाइक से बस्ती की तरफ से आ रहे थे। देवकाली में तारा जी रिसोर्ट के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी। त्रिपाठी की मौत से भाजपा में शोक की लहर है

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज