बरेली: बुजुर्ग की पीटकर हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बुजुर्ग की पीटकर हत्या करने वाले फरार चल रहे तीन आरोपियों को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से डंडे और बांका बरामद कर लिए हैं। पुलिस घटना में शामिल चार लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को करमपुर चौधरी में सरवर और उनकी पत्नी हसीना …

बरेली, अमृत विचार। बुजुर्ग की पीटकर हत्या करने वाले फरार चल रहे तीन आरोपियों को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से डंडे और बांका बरामद कर लिए हैं। पुलिस घटना में शामिल चार लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।
रविवार को करमपुर चौधरी में सरवर और उनकी पत्नी हसीना को खेत पर दबंगों ने घेर लिया। उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।

घायल सरवर और हसीना को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। 2 दिन पहले पुलिस ने मोमिन को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था।

मंगलवार देर रात पुलिस ने मिनी बाईपास से फरार चल रहे मस्तू खां पुत्र सल्लू खां, समसू खां पुत्र सल्लू खां, आमीन खां पुत्र मस्तू खां निवासी करमपुर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर इज्जतनगर संजय सिंह धीर ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार लोगों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार