रायबरेली: 500 मेगावाट की यूनिट नंबर छः को फिर से किया गया चालू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोयला संकट कम होने से एनटीपीसी ऊंचाहार में बिजली का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। बंद की गई छह नंबर यूनिट को शुरू कर दिया है। अब केवल दो नंबर यूनिट मरम्मत के बाद खोल दी जाएगी। गौरतलब है कि झारखंड में कोयला खदानों से पानी निकालने का काम तेज है तो साथ …

रायबरेली। कोयला संकट कम होने से एनटीपीसी ऊंचाहार में बिजली का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। बंद की गई छह नंबर यूनिट को शुरू कर दिया है। अब केवल दो नंबर यूनिट मरम्मत के बाद खोल दी जाएगी। गौरतलब है कि झारखंड में कोयला खदानों से पानी निकालने का काम तेज है तो साथ ही खदान भी हो रही है। इस कारण एनटीपीसी को हर दिन पांच रैक मालगाड़ी कोयला मिलने लगा है। इसके चलते एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में कोयले के अभाव में बंद की गई 500 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर छह की फिर से चालू कर दिया गया है।

कोयले की किल्लत को दूर करने के भारत सरकार के प्रयास का असर होने लगा है जिस कारण कोल पावर प्रोजेक्ट को कोयले की आपूर्ति बढ़ गई है। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना को इस समय मिल रही पांच रैक मालगाड़ी की कोयले की आपूर्ति से जहां उपलब्ध चार यूनिटों को पूरे भार पर चलाना शुरू कर दिया गया है। मंगलवार की शाम को एक सप्ताह से बंद 500 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर छह को चालू कर दिया गया है। करीब आठ घंटे तक आयल पर इस यूनिट को चलाने के बाद बुधवार की सुबह इसे कोयले पर लाया गया और दोपहर बाद तीन बजे इस यूनिट को 290 मेगावाट के भार पर लाया गया।

अब यह यूनिट अपनी पूरी क्षमता पर चल रही है। इस यूनिट के चलने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश में बिजली का संकट दूर होगा। वहीं कोयले की आपूर्ति प्रतिदिन पांच रैक आ रही है। एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि यूनिट नंबर छह को चालू कर दिया गया है। जबकि 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर दो पर मरम्मत का कार्य चल रहा है।

संबंधित समाचार