रायबरेली: ऊंचाहार में दो दशक बाद लगेगा दशहरा मेला, गाइडलाइन जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रामलीला मैदान पर स्वामित्व के विवाद को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश पर 28 साल से बंद चल रही ऊंचाहार की रामलीला और दशहरा मेला का आयोजन अब कल यानि शुक्रवार को होगा। इसे लेकर प्रशासन ने आयोजन समिति को गाइडलाइन जारी की है। एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने गुरुवार को रामलीला समिति को …

रायबरेली। रामलीला मैदान पर स्वामित्व के विवाद को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश पर 28 साल से बंद चल रही ऊंचाहार की रामलीला और दशहरा मेला का आयोजन अब कल यानि शुक्रवार को होगा। इसे लेकर प्रशासन ने आयोजन समिति को गाइडलाइन जारी की है। एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने गुरुवार को रामलीला समिति को मेला आयोजन और रामलीला के लिए सशर्त अनुमति दिया। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना गाइडलाइन का पालन हर हाल में कराने और मेला स्थल पर शांति व्यवस्था में सहयोग देने की बात भी कही।

बताया गया कि विवादित स्थल पर किसी भी प्रकार की संपत्ति को क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मेला आयोजन के दौरान आम मार्ग नहीं अवरुद्ध होगा और दुकानदारों व मेले में आने वाले लोगों के साथ शालीन बर्ताव किया जाएगा। सांस्कृतिक आयोजन में  शांति व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेला स्थल पर किसी भी प्रकार के राजनैतिक आयोजन पर प्रतिबंध होगा। एसडीएम ने बताया कि आयोजन समिति को प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश जारी करने के साथ-साथ पुलिस बल, स्वास्थ विभाग और नगर निकाय को भी अपने अपने स्तर से समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए है।

संबंधित समाचार