देहरादून: उत्तराखंड अंडर-19 महिला टीम वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार: वनडे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रामनगर की खिलाड़ी बेटी नीलम भारद्वाज ने 79 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही उत्तराखंड अंडर-19 महिला टीम वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने पंजाब को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने …

देहरादून, अमृत विचार: वनडे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रामनगर की खिलाड़ी बेटी नीलम भारद्वाज ने 79 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही उत्तराखंड अंडर-19 महिला टीम वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने पंजाब को पांच विकेट से हराया।

नीलम भारद्वाज।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 127 रन बनाए। उत्तराखंड टीम से साक्षी ने तीन, मीनाक्षी व पूजा राज ने दो और निशा मिश्रा ने एक विकेट लिया।


128 रनों का पीछा कर रही उत्तराखंड की टीम ने 34 रन पर पांच विकेट खो दिए। नीलम भारद्वाज ने लक्ष्मी बसेरा के साथ 94 रनों की पारी खेली। लक्ष्मी ने नाबाद 21 रन बनाए। नीलम ने 79 नाबाद पारी में 11 चौके लगाए और उत्तराखंड को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

संबंधित समाचार