लखनऊ: जुआरियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, दर्जनों गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। त्योहारों के मौसम में जुआ और शराब पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान चला रखा है साथ लोगों को चेतावनी दी है कि जुआ, शराब की गतिविधियों का पता चलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी अभियान के तहत अमीनाबाद पुलिस ने जुआ खेलते खुछ लोगों को धर दबोचा। बता दें …

लखनऊ। त्योहारों के मौसम में जुआ और शराब पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान चला रखा है साथ लोगों को चेतावनी दी है कि जुआ, शराब की गतिविधियों का पता चलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी अभियान के तहत अमीनाबाद पुलिस ने जुआ खेलते खुछ लोगों को धर दबोचा। बता दें कि त्यौहार आते ही शहर में जुआरियों का गैंग सक्रिय हो गए है।

ऐसे में हार जीत की बाजी लगाने वाले एक दर्जन अधिक जुआरियों को लखनऊ पुलिस ने धर दबोचा है। इस दौरान इनके पास से ताश के पत्ते व नकदी बरामद भी किया गया है और इन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा दिया गया। बता दें कि दिवाली तक इनके खिलाफ पुलिस की लगातार गश्त जारी रहेगी। पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानों पर जुआ खेलने की भी सूचना है। जिसकी पड़ताल की जा रही है। व्यापारियों ने पुलिस का सहयोग करने की बात कही है।

संबंधित समाचार