कुशीनगर: मैजिक ने महिला व बच्चों समेत छह को रौंदा, एक किशोरी की मौत, पांच गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर आज देर रात करीब नौ बजे ग्राम पंचायत बेलवा सुदामा की कुछ महिलाएं व बच्चे पैदल झांगा बाजार दुर्गा पूजा समारोह में सम्मलित होने तथा मेला देखने जा रहे थे। इस दौरान वे झांगा पहुंचते ही …

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर आज देर रात करीब नौ बजे ग्राम पंचायत बेलवा सुदामा की कुछ महिलाएं व बच्चे पैदल झांगा बाजार दुर्गा पूजा समारोह में सम्मलित होने तथा मेला देखने जा रहे थे। इस दौरान वे झांगा पहुंचते ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रही एक मैजिक ने उन्हें रौंद दिया।

जिसमें एक 15 वर्षीय रीना गोंड पुत्री पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य पांच गम्भीर रूप से घायल हो गये जिसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को हाटा सीएचसी पहुंचा गया जहां हालत नाज़ुक देख डाक्टरों ने सभी को एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंची हाटा पुलिस ने मैजिक व चालक को अपने कब्जे में ले लिया।

संबंधित समाचार