हल्द्वानी: लैब टेक्नीशियनों ने अस्पताल में काला फीता बांधकर किया कार्य, ये थी वजह
हल्द्वानी, अमृत विचार। पदोन्नति में नियमावली बनाए जाने को लेकर उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के तत्वाधान में लैब टेक्नीशियनों ने अस्पताल में काला फीता बांधकर काम किया। कहा कि राज्य गठन के इतने साल बीतने के बाद लैब टेक्नीशिनयों के साथ अन्याय हो रहा है। महासचिव चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि लैब टेक्नीशियनों के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पदोन्नति में नियमावली बनाए जाने को लेकर उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के तत्वाधान में लैब टेक्नीशियनों ने अस्पताल में काला फीता बांधकर काम किया। कहा कि राज्य गठन के इतने साल बीतने के बाद लैब टेक्नीशिनयों के साथ अन्याय हो रहा है।
महासचिव चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि लैब टेक्नीशियनों के संवर्ग में पदोन्नति के लिए कोई भी नियमवाली नहीं बनाई गई है। कोरोनाकाल में दी गई सेवाओं के बाद भी इस संवर्ग का शोषण किया जा रहा है। कहा कि अगर हमारी मांगें नही मानी गई तो प्रदेश के सभी लैब टेक्नीशियन 23 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेंगे। इस दौरान जिला सचिव सतीश पाठक, नरेश सिंह, केना तिवारी, देवेश सिंह कार्की, उमेश, महेश बचखेती आदि थे।
