जौनपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जिले के बक्शा क्षेत्र में शुक्रवार को मॉर्निंग वाक कर रहे पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार अखिलेश शुक्रवार सुबह टहलने के लिए मई गांव की तरफ निकले थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने …

जौनपुर। जिले के बक्शा क्षेत्र में शुक्रवार को मॉर्निंग वाक कर रहे पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार अखिलेश शुक्रवार सुबह टहलने के लिए मई गांव की तरफ निकले थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनसे उनका नाम पूछा। इसके बाद उन्होंने उनपर गोली चला दी।

गोली लगने से ठेकेदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम शुक्रवार को बक्शा थाना क्षेत्र के सवन्सा गांव में हो रहा है।

वहीं, भारी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद कार्यक्रम स्थल से आठ किलोमीटर की दूरी पर हुई इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार