मुरादाबाद: तुरैहा-कश्यप समाज द्वारा किया गया शस्त्रों का पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार को दशहरा पर्व के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क में तुरैहा कश्यप विकास समिति द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन के अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि आज कई दुश्मन देश भारत पर चारों तरफ …

मुरादाबाद,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार को दशहरा पर्व के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क में तुरैहा कश्यप विकास समिति द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन के अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि आज कई दुश्मन देश भारत पर चारों तरफ से हमला बोल रहे हैं। हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं।

रोजाना देश की सीमाओं पर तैनात हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि अपने देश की सीमाओं व जवानों की रक्षा के लिए अधिक से अधिक शास्त्र भंडारण करें। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेश कुमार, मुंशी राम कश्यप, डॉ रामकुमार कश्यप , रोहिताश कश्यप, मोहर सिंह कश्यप, दिग्विजय कश्यप और टीटू कश्यप सहित भारी संख्या में कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें…

मुरादाबाद: रामलीला ग्राउंड में बेहोश मिला अधेड़, मौत

संबंधित समाचार