बरेली: जिले में 37 फीसद लोग वैक्सीन लगवाकर हुए प्रतिरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में विजयादशमी व दशहरा के चलते शुक्रवार को 37 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 2259 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 6000 डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 45 …

बरेली, अमृत विचार। जिले में विजयादशमी व दशहरा के चलते शुक्रवार को 37 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 2259 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 6000 डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था।

इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 2000 का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 683 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जिसमें से 616 ने कोविशिल्ड व 67 लोगों ने कोवैक्सीन लगवाई। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए विभाग ने 4000 का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 1576 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

वहीं वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर शनिवार के लिए कार्ययोजना तैयार कर स्लॉट बुकिंग भी शुरू हो गई है। डा. आरएन सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिले में लोगों ने जागरूकता के चलते टीकाकरण कराया। आमजन की जागरूकता से ही तीसरी लहर से बचाया जा सकता है।

संबंधित समाचार