अमेठी: कड़ी सुरक्षा के बीच देवी शक्तिपीठ अहोरवा भवानी मंदिर में स्मृति ईरानी ने टेका माथा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और स्थानीय सांसद ने अहोरवा भवानी मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां को चुनरी भी अर्पित की। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इससे पहले जिले की सीमा पर पहुंचते ही भाजपा नेता कौशलेन्द्र सिंह बंटी सिंह और दिनेश …

अमेठी। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और स्थानीय सांसद ने अहोरवा भवानी मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां को चुनरी भी अर्पित की। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

इससे पहले जिले की सीमा पर पहुंचते ही भाजपा नेता कौशलेन्द्र सिंह बंटी सिंह और दिनेश सिंह पिनटू की अगुआई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सांसद को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

मंदिर के पुजारी शिवकुमार तिवारी ने वेदमंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा पाठ कराया। पूजन कर स्मृति ईरानी ने जनपद वासियों के सुख-शांति की कामना की। मां अहोरवा भवानी की पूजा के पश्चात स्मृति ईरानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका कुशलक्षेम जाना। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सजग रहा।

किसानों के संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अहोरवा भवानी कस्बे में अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडेय, उपजिलाधिकारी श्रद्धा सिंह ,थानाध्यक्ष विवेक सिंह पुलिस बल के साथ डटे रहे। किसान नेता जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में दर्जन भर किसान केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपने के लिए सड़क किनारे खड़े रहे,लेकिन मंत्री का काफिला किसानों के पास नहीं रुका।

किसान किसी तरह का विरोध प्रदर्शित न कर सकें। इसके लिए पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारी किसान नेता के घर के बाहर मुश्तैद रहे। केंद्रीय मंत्री का काफिला मंदिर से वापस जाने के प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली।

संबंधित समाचार