बरेली: मेला देखने आए युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अपने रिश्तेदार के घर मेला देखने आए युवक को तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शाहबाद के अलवर का रहने वाला सुमित (18) बरेली अपने रिश्तेदार …

बरेली, अमृत विचार। अपने रिश्तेदार के घर मेला देखने आए युवक को तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शाहबाद के अलवर का रहने वाला सुमित (18) बरेली अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। शुक्रवार की देर रात वह मेला देखकर वापस पैदल जा रहा था। बीसलपुर चौराहे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने सुमित के टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शव व घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार