सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाए जाने पर लेखपाल के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: DM अविनाश कुमार
हरदोई। महिने के तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण क्षेत्रों में रोड आदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में रोड और अन्य सरकारी भूमि पर …
हरदोई। महिने के तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण क्षेत्रों में रोड आदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में रोड और अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पाए जाने पर सम्बन्धित लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होने कहा कि जिन गांवों में रोड आदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा है उन्हें लेखपाल और पुलिस विभाग के अधिकारी तत्काल प्रभाव से हटवाए और गरीबों के पट्टे आदि की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व एंटी भूमाफिया धारा के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराएं। समाधान दिवस में सेवा निवृत्त और मृतक कर्मचारियों के लम्बित भुगतानों के सम्बन्ध में भी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा निवृत्त और मृतक कर्मचारियों के देयकों का भुगतान निर्धारित समय सीमा में कराना सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित पटल सहायक और अधिकारी के विरूद्व सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेंशन से संबंधित शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों की विधवा, दिव्यांग आदि पेंशन किसी कारण निरस्त हो गई है। उनकी जांच कराकर तत्काल बहाल कराएं और नए पेंशन के आवेदन पत्रों की जांच कराकर स्वीकृत के लिए विभाग को प्रेषित करें। समाधान दिवस में पुलिस विभाग की प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि ग्रामीण के क्षेत्र के दंबग, अपराधिक प्रवृत्ति और भूमाफियाओं पर कड़ी नजर रखें और किसी प्रकार की हरकत करने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जेल भेजें।
