हल्द्वानी में होगी राज्य स्तरीय ओपन टेनिस प्रतियोगिता, जानें प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला टेनिस एसोसिएशन की ओर से तीन से पांच दिसंबर तक चूनाखान बैलपड़ाव स्थित रावत टेनिस एकेडमी में राज्य स्तरीय ओपन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सचिव हेम कुमार पांडे ने बताया कि प्रतिभाग करने के लिए प्रविष्टि की अंतिम तारीख 15 नवंबर है। उन्होंने बताया कि पिछले साल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला टेनिस एसोसिएशन की ओर से तीन से पांच दिसंबर तक चूनाखान बैलपड़ाव स्थित रावत टेनिस एकेडमी में राज्य स्तरीय ओपन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सचिव हेम कुमार पांडे ने बताया कि प्रतिभाग करने के लिए प्रविष्टि की अंतिम तारीख 15 नवंबर है।

उन्होंने बताया कि पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से प्रतियोगिता को स्थगित करना पड़ा था। प्रतियोगिता में देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल जिले के करीब 90 खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है। इस प्रतियोगिता में कई रैंकर्स खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। यहां रात्रि में टेनिस खेला जाएगा।
समिति के अध्यक्ष डॉक्टर समीर वर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों के रहने खाने की व्यवस्था भी डीटीए नैनीताल द्वारा की जाएगी।
