मुरादाबाद : धान के खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव कुकरझूंडी में सड़क किनारे धान के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त भवानीपुर गांव निवासी हरज्ञान सिंह ने अपने पुत्र 27 वर्षीय भोलेंद्र के रूप में की। हर ज्ञान सिंह ने बताया कि भोलेंद्र पड़ोसी गांव सत्तीखेड़ा में दशहरा का …
मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव कुकरझूंडी में सड़क किनारे धान के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त भवानीपुर गांव निवासी हरज्ञान सिंह ने अपने पुत्र 27 वर्षीय भोलेंद्र के रूप में की।
हर ज्ञान सिंह ने बताया कि भोलेंद्र पड़ोसी गांव सत्तीखेड़ा में दशहरा का मेला देखने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसका शव कुकरझुंडी गांव में सड़क किनारे धान के खेत में पड़ा मिला। युवक की बाइक भी पास में ही पड़ी थी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
