हल्द्वानी: नगर निगम के अधिकारियों पर लगाया पक्षपात का आरोप, क्रमिक अनशन पर डटे रहे सफाई कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी के बैनर तले पर्यावरण मित्रों ने दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। नगर निगम परिसर में शनिवार को बर्खास्त चल रही महिला कर्मी कृष्णा ने उपवास रखा। निगम अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया गया। संगठन के प्रदेश महामंत्री अमित कुमार ने कहा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी के बैनर तले पर्यावरण मित्रों ने दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। नगर निगम परिसर में शनिवार को बर्खास्त चल रही महिला कर्मी कृष्णा ने उपवास रखा। निगम अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया गया।

संगठन के प्रदेश महामंत्री अमित कुमार ने कहा कि तीन महीने से आर्थिक तंगी से जूझ रही चार महिला सहित छह कर्मचारियों की बहाली की मांग की जा रही है। लगातार धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। बावजूद इसके अधिकारी उनकी मांग की उपेक्षा कर रहे हैं।

इस दौरान राहत, संजीव, राजेश, विजय पाल, अमरदीप चौधरी, अनिल, रवि चिंडालिया, चौधरी अशोक, मुकेश, विशाल, बांके लाल, आशीष, विश्वास, रोहित, चमन, विरेन्द्र, चंदन, मंजू, कृष्णा, अनिता, रोहित, शिवम, श्याम, राजेश, संजय, साहील, मुकुल, अरुण आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार