उत्तराखंड: प्रदेश के 13 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, 18 अक्तूबर को बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से 18 अक्तूबर को प्रदेशभर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रभारी अधिशासी निदेशक राहुल जुगरान ने मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार, उधमसिंह नगर, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से 18 अक्तूबर को प्रदेशभर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रभारी अधिशासी निदेशक राहुल जुगरान ने मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार, उधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी जनपदों के अनेक स्थानों में 18 अक्तूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है।

प्रभारी अधिशासी निदेशक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि कुछ स्थानों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, ऐसे में जनसामान्य को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 0135 – 2710334 और टोल फ्री नंबर 1070 और 8218867005 जारी किया है।

संबंधित समाचार