भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह पहुंचे हल्द्वानी, कार्यकर्ताओं को 2022 में जीत के दिए मंत्र
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह दो दिवसीय प्रवास पर नैनीताल जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने लालकुआं, हल्द्वानी और कालाढूंगी विधानसभा सीट के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। भाजपा चुनाव सह …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह दो दिवसीय प्रवास पर नैनीताल जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने लालकुआं, हल्द्वानी और कालाढूंगी विधानसभा सीट के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।

भाजपा चुनाव सह प्रभारी सिंह के हल्द्वानी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा चुनाव सह प्रभारी ने कुमाऊं संभाग कार्यालय में तीन सत्रों में हल्द्वानी विधानसभा, कालाढूंगी विधानसभा और लालकुआं विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। आरपी सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सुझाव दिए और उनसे सुझाव भी लिए।

इस दौरान चुनाव सह प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों को पूर्ण मनोयोग से 2022 के चुनाव में जुटने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में एक बार पुनः भाजपा की भारी बहुमत की सरकार बनेगी। पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास कार्यो का प्रचार प्रसार करने का कहा।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, विधायक नवीन दुम्का, मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला प्रभारी पुष्कर काला, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट सहित प्रदेश, जिले और मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
