बरेली: कुतुबखाना पुल के विरोध में व्यापारियों ने सेतु निगम का फूंका पुतला
बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण को लेकर एक बार फिर व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। शनिवार को कुतुबखाना बाजार के व्यापारियों ने सेतु निगम के अधिकारियों का पुतला फूंक कर विरोध जताया। उनका कहना है कि सेतु निगम ने शासन प्रशासन को पुल निर्माण से पहले मौके पर जांच से गुमराह किया …
बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण को लेकर एक बार फिर व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। शनिवार को कुतुबखाना बाजार के व्यापारियों ने सेतु निगम के अधिकारियों का पुतला फूंक कर विरोध जताया। उनका कहना है कि सेतु निगम ने शासन प्रशासन को पुल निर्माण से पहले मौके पर जांच से गुमराह किया है। व्यापारी पुल निर्माण के पक्ष में नहीं है। व्यापारियों ने सेतु निगम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तीखा विरोध प्रदर्शन किया।
शनिवार की शाम को व्यापारियों ने कुतुबखाना स्थित कार्यालय पर बैठक करने के बाद तय किया है कि पुल निर्माण का विरोध जारी रहेगा। व्यापारी नदीम शमसी, प्रिंस, अमित खनेजा, रौनक जोली, अमित, सरपाल, विजय, आशीष सहगल, मुजाहिद इस्लाम, दीपक अग्रवाल आदि का कहना है कि कुतुबखाना पर बनाए जाने वाले पुल की रिपोर्ट से बिल्कुल साफ है कि सेतु निगम के अधिकारी शासन और प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं।
व्यापारियों ने कहा कि जो व्यापारियों का व्यापार खत्म करना चाहते हैं ऐसे जनप्रतिनिधियों का खुलकर विरोध किया जाएगा। आशीष कुदेशिया, सिद्धांत सक्सेना, फहीम मंसूरी, खालिद खान, विपिन, कुणाल, रूद्र प्रताप सिंह आदि ने कहा कि रविवार को व्यापारी आगे की रणनीति तय करेंगे।
