बरेली: आर्थिक स्थिति कमजोर बता थोक पटाखा कारोबारियों ने मांगी मोहलत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आबादी के नजदीक होने पर पटाखों की थोक दुकानों को शिफ्ट न करने पर उनके लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी के दौरान भेजे गए नोटिस से 20 कारोबारियों में खलबली मची है। कारोबारियों ने दुकानें पटाखों से भर ली हैं। थोक दुकानों से बरेली मंडल समेत अन्य जनपदों को भी आतिशबाजी की …

बरेली, अमृत विचार। आबादी के नजदीक होने पर पटाखों की थोक दुकानों को शिफ्ट न करने पर उनके लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी के दौरान भेजे गए नोटिस से 20 कारोबारियों में खलबली मची है। कारोबारियों ने दुकानें पटाखों से भर ली हैं। थोक दुकानों से बरेली मंडल समेत अन्य जनपदों को भी आतिशबाजी की सप्लाई होती है। इनमें कई ऐसे भी कारोबारी हैं, जिन्होंने थोक दुकानों के साथ निर्माण का भी लाइसेंस लिया है। नोटिस की कार्रवाई से बचने के लिए शनिवार को कारोबारियों ने अपना जवाब नगर मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय के यहां दाखिल कर दिया।

बताते हैं कि कारोबारियों ने जिला प्रशासन से इस बार भी मोहलत मांगी है। नोटिस के जवाब में कहा है कि कोविड काल के दौरान उन सभी की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गयी। शिफ्ट करने में तमाम दिक्कतें उनके सामने खड़ी हैं। कारोबारियों ने दिवाली तक मोहलत मांगते हुए आगे दुकानों को शिफ्ट करने की बात कही है।

कारोबारियों के जवाब मिलने के बाद उन्हें मोहलत देने की गेंद प्रशासन के पाले में है। कारोबारियों के जवाब से अपर जिलाधिकारी नगर को भी अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी को भी रिपोर्ट भेजी गयी है। कलेक्ट्रेट सूत्रों के अनुसार सोमवार को इस मामले में कुछ निर्णय हो सकता है। कारोबारी सौ फुटा रोड और मिनी बाईपास पर ही दुकानें सजाएंगे या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय जिलाधिकारी नितीश कुमार को ही लेना है।

इन्हें जारी हुआ था नोटिस
प्रभारी अधिकारी शस्त्र/आतिशबाजी राजीव पांडेय की ओर से चार दिन पहले सतीश भसीन मिनी बाईपास, अमरीश, अंकुश पावा, प्रतीक शर्मा, महाकालेश्वर सौ फुटा रोड, रेशमा मिलन ट्रेडर्स मिनी बाईपास, शालिनी सौ फुटा रोड, कामरान मिनी बाईपास, गुरमीत सिंह व पुष्पेंद्र नाथ गुप्ता सौ फुटा रोड, तजेंद्र पाल सिंह सौ फुटा, सौरभ बाबू मिनी बाईपास, पारस सूद, बीना गंगवार, कमल प्रीत सिंह, मुकेश सिंघल, ज्ञान सिंह, मन्नवी कपूर और विशाल गंगवार सौ फुटा रोड के इन्हीं व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया था।

संबंधित समाचार