विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नितिन अग्रवाल का नामांकन आज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए सदर विधायक नितिन अग्रवाल रविवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन कराने के लिए हरदोई जिले के सभी विधायक उनके साथ गए हैं। बता दें कि नितिन अग्रवाल ने पिछला चुनाव समाजवादी पार्टी से लड़ा था। बाद में उनके पिता नरेश अग्रवाल भाजपा में चले गए। इसके अलावा नितिन …

हरदोई। विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए सदर विधायक नितिन अग्रवाल रविवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन कराने के लिए हरदोई जिले के सभी विधायक उनके साथ गए हैं।

बता दें कि नितिन अग्रवाल ने पिछला चुनाव समाजवादी पार्टी से लड़ा था। बाद में उनके पिता नरेश अग्रवाल भाजपा में चले गए। इसके अलावा नितिन भी भाजपा में चले गए थे।

वहीं, दल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए एक याचिका समाजवादी पार्टी की ओर से दाखिल की गई थी। जिसे कुछ दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज कर दिया। अब नितिन अग्रवाल भाजपा के विधायक हो गए हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए वह भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

संबंधित समाचार