हल्द्वानी: 18 अक्तूबर को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग की भारी से भारी वर्षा की चेतावनी जारी होने के बाद जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने 18 अक्टूबर (सोमवार) को नैनीताल जिले के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को भारी बारिश व तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। जिसको …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग की भारी से भारी वर्षा की चेतावनी जारी होने के बाद जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने 18 अक्टूबर (सोमवार) को नैनीताल जिले के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।


मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को भारी बारिश व तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के सभी स्कूल सोमवार को बंद रखने के निर्देश जारी किये हैं। साथ ही उन्होंने पर्यटकों से पहाडों की ओर न जाने व आगामी दो दिन यथासम्भव जो जहां है वही प्रवास करने की अपील की है।

संबंधित समाचार